Move to Jagran APP

जन-जन ने पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा पौधारोपण अभियान के तहत जिले में जगह-जगह पौधे लगाए गए। सांसद विधायक जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों सामाजिक संगठन सोसायटी के साथ ही आम लोगों ने भी पौधारोपण किया। पौधारोपण कर लोगों ने धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 09:02 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 09:02 PM (IST)
जन-जन ने पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश
जन-जन ने पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : पौधारोपण अभियान के तहत जिले में जगह-जगह पौधे लगाए गए। सांसद, विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों, सामाजिक संगठन, सोसायटी के साथ ही आम लोगों ने भी पौधारोपण किया। पौधारोपण कर लोगों ने धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

वन विभाग की ओर से सूरजपुर वेटलैंड में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेटलैंड में राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, विधायक तेजपाल नागर, विधायक धीरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी सुहास एल वाइ, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाए। उपस्थित लोगों से अपील की मानसून में घरों के आसपास पौधे अवश्य लगाएं। सुरेंद्र नागर ने कहा पौधे धरती की सुंदरता को चार चांद लगाते हैं। पर्यावरण को स्वच्छ करते हैं। पौधों के महत्व को देखते हुए हम सभी को पौधे लगाने चाहिए। तेजपाल नागर ने कहा वृक्षों का मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। वृक्ष सभी जीवों एवं मानव को प्राणवायु प्रदान करते हैं। अत: सभी नागरिकों को इस विषय पर गंभीरता से चिंतन करते हुए अपने आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करने के लिए आगे आना चाहिए। धीरेंद्र सिंह ने कहा सभी को चाहिए अपनी खुशियों में पौधे लगाएं। साथ ही नियमित रूप से उसकी देखभाल भी करें।

जिलाधिकारी सुहास एल वाइ ने कहा विभिन्न विभागीय अधिकारियों तथा अन्य संस्थानों की ओर से नौ लाख से अधिक पौधे लगाए गए। जनपद के सभी नागरिकों को आगे आकर अपने-अपने स्तर पर वृहद पौधारोपण करना चाहिए ताकि जनपद के पर्यावरण को शुद्ध बनाया जा सके। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने कारागार परिसर में पौधा लगाया। जेल कर्मचारियों ने परिसर में पौधे लगाए। समाजसेवी अमित भाटी के नेतृत्व में नियाना गांव में ग्रामीणों के साथ पौधा लगाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.