नुक्कड़ नाटक के जरिये पढ़ाया महिला सशक्तिकरण का पाठ
जासं ग्रेटर नोएडा नारी सुरक्षा नारी सम्मान को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत जय श
जासं, ग्रेटर नोएडा : नारी सुरक्षा नारी सम्मान को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत जय शंकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्कूली छात्राओं ने महिला व बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचार, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, छेडछाड, दुष्कर्म, और बेटियों की शिक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक के जरिए समाज को संदेश देने का काम किया। विधि परिवीक्षा अधिकारी जितेंद्र मौर्य ने मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बताते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डाक्टर राहुल वर्मा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। उन्होंने बेटियों को पढ़ाने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा प्रतिभागी छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महासचिव अनिल भाटी, रणवीर चौधरी, नरेश वर्मा, विजय तंवर, मुस्कान वर्मा, सोनिया, प्रधान चंद्रबोस, अंजलि, सन्तोष मास्टर, अरविद कुमार, माधुरी, डा सागर और जमाल अशरफ आदि मौजूद रहे।