Move to Jagran APP

कोरोना ने निकाला दम, यात्री व राजस्व हुए कम

चंद्रशेखर वर्मा ग्रेटर नोएडा कोरोना महामारी की मार परिवहन निगम (रोडवेज) पर भी पड़ी है। रोडवेज बसों के फेरों यात्रियों व राजस्व में भारी कमी आई है। यात्री व राजस्व में 40 फीसद की गिरावट आई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 07:01 PM (IST)
कोरोना ने निकाला दम, यात्री व राजस्व हुए कम
कोरोना ने निकाला दम, यात्री व राजस्व हुए कम

चंद्रशेखर वर्मा, ग्रेटर नोएडा

loksabha election banner

कोरोना महामारी की मार परिवहन निगम (रोडवेज) पर भी पड़ी है। रोडवेज बसों के फेरों, यात्रियों व राजस्व में भारी कमी आई है। यात्री व राजस्व में 40 फीसद की गिरावट आई है। कोरोना काल से पहले ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों में जहां रोजाना करीब 14 हजार यात्री सफर करते थे। अब यह आंकड़ा घटकर महज आठ हजार रह गया है। राजस्व की बात करें तो पहले जहां बसों की टिकट की बिक्री से रोजाना 15 लाख रुपये की आमदनी होती थी। यह घटकर अब साढ़े सात लाख रुपये रह गया है। इन दिनों रोडवेज आय के संकट से जूझ रहा है।

कोरोना के कारण यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसका एक कारण ग्रेटर नोएडा से नोएडा के बीच संचालित होने वाली बस सेवा भी है। ग्रेटर नोएडा एजुकेशन हब के तौर पर विकसित किया गया था। ऐसे में बड़ी तादाद में विद्यार्थी नोएडा से ग्रेटर नोएडा शिक्षा ग्रहण करने आते थे। कोरोना संक्रमण की वजह से शैक्षिक संस्थान बंद हैं। इस कारण विद्यार्थी भी नहीं आ रहे। स्टाफ भी सीमित संख्या में आ रहे हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर कोरोना काल से पहले रोजाना 40 बसें संचालित होती थीं। अब मुश्किल से 5-6 बसें ही चल रही हैं।

अन्य रूट पर जहां पहले रोजाना औसतन 14 हजार यात्री रोडवेज की बसों में सफर करते थे। अब यह आंकड़ा घटकर करीब आठ हजार रह गया है। इस वजह से राजस्व में भी गिरावट दर्ज की गई है। पहले जहां डिपो को रोजाना करीब 15 लाख रुपये की कमाई होती थी। अब यहघटकर साढ़े सात लाख रुपये रह गया है। यात्रियों व राजस्व में 40 फीसद की गिरावट आई है। डिपो के पास 162 बसों का बेड़ा है। आय न होने से 50 बस को आरटीओ कार्यालय में सरेंडर करना पड़ा है। रक्षाबंधन पर 2019 में 12,600 महिलाओं ने सफर किया था। इस बार महज 6,354 महिलाएं ही सफर कर सकीं। जबकि, महिलाओं के लिए बस सेवा निश्शुल्क रखी गई थी। कोरोना महामारी की वजह से बस संचालन में भी दिक्कतें आई हैं। यात्री व राजस्व भी कम हुआ है। हालांकि, धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ऐसे में राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है।

- लव कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, ग्रेटर नोएडा डिपो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.