रुक-रुककर होती रहेगी बारिश
जासं ग्रेटर नोएडा शुक्रवार रात करीब 45 मिनट बारिश हुई। इससे शनिवार सुबह मौसम सुहा
जासं, ग्रेटर नोएडा : शुक्रवार रात करीब 45 मिनट बारिश हुई। इससे शनिवार सुबह मौसम सुहावना हो गया। अभी एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रुक-रुककर बरसात होती रहेगी। 14 जुलाई से बरसात बढ़ने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।
स्काईमेट वेदर सर्विसेज के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी दिशा से हवाओं के चलने का दौर शुरू हो गया है। इससे दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर बरसात हो रही है। अभी एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। गर्मी व उमस बढ़ेगी। अधिक उमस होने के चलते बरसात होते रहेगी। वहीं, 14 जुलाई से बरसात में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।