डोनेशन ड्राइव में जरूरतमंदों के लिए जुटाए कपड़े और बर्तन
सेक्टर- 52 ई -3 शताब्दी विहार के निवासियों द्वारा डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 10:06 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 05:08 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नोएडा
सेक्टर- 52 ई -3 शताब्दी विहार के निवासियों द्वारा डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें सोसायटी के निवासियों ने अपने कपड़े, बर्तन, स्टेशनरी सहित अन्य उपयोगी चीजों को दान के रूप में एकत्रित कर सामाजिक संस्था गूंज को दिए।
सोसायटी की आरडब्ल्यूए महासचिव अंजली सचदेवा ने बताया कि कोरोना महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में जो लोग सक्षम नहीं हैं, उनकी दुर्दशा को समझते हुए पुराने कपड़े, बर्तन, स्टेशनरी आइटम, उपयोग की गई पुस्तकों आदि का संग्रह किया गया। इसके लिए निवासियों ने डोनेशन ड्राइव चलाया। उन्होंने बताया कि एकत्र की गई सभी वस्तुओं को सामाजिक संस्था गूंज को सौंप दिया गया है। उनके माध्यम से जरूरतमंदों को चीजें वितरित की जाएंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें