पूर्व मंत्री ने की बूथ समिति की समीक्षा
जासं ग्रेटर नोएडा भारतीय जनता पार्टी बूथ समितियों को मजबूत करने में जुट गई है। समिति म
जासं, ग्रेटर नोएडा : भारतीय जनता पार्टी बूथ समितियों को मजबूत करने में जुट गई है। समिति में समाज के हर वर्ग के साथ सामाजिक कार्य करने वालों को भी स्थान दिया जा रहा है। पूर्व मंत्री व ग्रेटर नोएडा मंडल के प्रभारी हरीशचंद्र भाटी ने सेक्टर छह की बैठक तुगलपुर गांव में भाजपा नेता मोनू गुर्जर के आवास पर की। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया। बैठक में समिति के कार्यकर्ताओं की मेहनत को परखा गया, जो कार्यकर्ता निष्क्रिय थे, उनके स्थान पर सामाजिक लोग को जिम्मेदारी दी गई। हरीशचंद्र भाटी ने बताया समाज में अच्छा काम करने वालों को समिति में स्थान दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों के साथ जुड़े, पार्टी को और मजबूत बनाएं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, मोनू गुर्जर, इंद्रजीत टाइगर, अजीत सिंह, वैष्णव, संजय चौहान, विनोद शर्मा मौजूद थे।