आग पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ
जागरण संवाददात नोएडा बहलोलपुर की झुग्गियों में हुई आग की घटना के बाद शहर के कइ
जागरण संवाददात, नोएडा :
बहलोलपुर की झुग्गियों में हुई आग की घटना के बाद शहर के कई सामाजिक संगठन पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जिले के 60 सामाजिक संगठन एकसाथ मिलकर लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। सोमवार रात से ही सामाजिक संगठनों का समूह एक्टिव एनजीओ पीड़ितों की सहायता के लिए कार्य कर रहा है। उन्हें भोजन, सूखा राशन और आवश्यक वस्तुओं के पैकेट तैयार कर वितरित किए गए जा रहे हैं, ताकि वह मुसीबत के समय अपना गुजारा कर सके।
शहर के समाजसेवी नवरतन फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजन तोमर, आयोम वेलफेयर सोसाइटी से प्रेरित मान सिंह, चैलेंजर्स ग्रुप से प्रिस शर्मा, नारी प्रगति संस्था से मीनाक्षी त्यागी, युवा सर्फाबाद टीम से सोनू यादव और रविकांत शर्मा, हेल्पिग हैंड्स से रजनी कटारिया, रमा फाउंडेशन से नम्रता नारायण और निवेदा फाउंडेशन, नव ऊर्जा युवा संस्था, शहीद भगत सिंह सेना, युवा क्रांति सेना आदि संस्थाओं के सदस्य प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।