ईद मिलादुन्नबी आज, नहीं निकलेगा जुलूस
जासं नोएडा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार आज मनाया जाएगा। हालांकि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार जुलूस निकालने पर जिला प्रशासन ने रोक लगाई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 11:15 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 11:15 PM (IST)
जासं, नोएडा : ईद मिलादुन्नबी का त्योहार आज मनाया जाएगा। हालांकि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार जुलूस निकालने पर जिला प्रशासन ने रोक लगाई है। बकौल सेक्टर-9 स्थित मस्जिद के इमाम कारी हयात, आज के ही दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्म हुआ था। इस दिन को बड़े ही जोश के साथ मनाया जाता है। जुलूस निकाला जाता है। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी को सादगी से घरों में मनाने का निर्णय लिया है। एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार किसी प्रकार के जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें