कांग्रेस ने आयोजित किया सदस्यता शिविर
जासं नोएडा सेक्टर-63 स्थित छिजारसी में रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से सदस्यता शिविर
जासं, नोएडा : सेक्टर-63 स्थित छिजारसी में रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से सदस्यता शिविर आयोजित हुआ। कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस नेता सतेंद्र शर्मा ने कहा है कि प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से प्रेरित होकर लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी 2022 के मिशन को लेकर अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना है। लोगों की आस्था फिर से कांग्रेस पार्टी में जगी है, क्योंकि भाजपा ने जनता से सिर्फ झूठे वादे किए हैं। वहीं कांग्रेस नेता लियाकत चौधरी ने बताया कि भाजपा के राज में हर वर्ग परेशान है। युवा बेरोजगार घूम रहा है। इस मौके पर विक्रम चौधरी, रामवीर सिंह, सतीश कुमार, संदीप सिंह, कल्लू, रोहित, अंकित, जॉनी सिंह, हरेंद्र कुमार, राजू सिंह, विनोद सिंह व पूरन सिंह मौजूद रहे।