ठंड का प्रकोप लगातार जारी, धूप खिलने से दिन में थोड़ी राहत
ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। इस समय कोहरे का प्रकोप भी काफी अधिक रहता है। इससे ²श्यता भी काफी कमी हो रही है। हालांकि रविवार को थोड़ी धूप खिली। इससे पारे में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार से उत्तर-पश्चिमी से चलने वाली बर्फीली हवाएं रुक जाएंगी और पूर्व की तरफ से चलने लगेंगी। इससे चार-पांच दिन पारे में हल्की बढ़ोतरी होगी और ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। एक और दो जनवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे की दोहरी मार ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। लोगों को सुबह और शाम अधिक दिक्कत हो रही है। गर्म कपड़ों के साथ बिना मफलर और टोपी के लोग बाहर नहीं
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। इस समय कोहरे का प्रकोप भी काफी अधिक रहता है। इससे ²श्यता में भी काफी कमी हो रही है। हालांकि, रविवार को थोड़ी धूप खिली। इससे पारे में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार से उत्तर-पश्चिमी से चलने वाली बर्फीली हवाएं रुक जाएंगी और पूर्व की तरफ से चलने लगेंगी। इससे चार-पांच दिन पारे में हल्की बढ़ोतरी होगी और ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। एक और दो जनवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।
कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे की दोहरी मार ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। लोगों को सुबह और शाम अधिक दिक्कत हो रही है। लोगों को दिक्कत न हो। इसके लिए प्रशासन की तरफ से विभिन्न जगहों पर अलाव जलाए गए हैं। लोग दोपहर धूप खिलने के बाद ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सड़क और बाजार में भी अधिक भीड़ नहीं दिख रही है। पिछले कई दिनों से सर्दी का सितम लगातार जारी है। स्काइमेट वेदर सर्विसेज के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि रविवार तक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी जारी है। इससे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से आर रही बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रकोप बढ़ा है। सोमवार से हवाएं पूर्व की तरफ से चलनी शुरू हो जाएंगी। इससे तापमान में हल्की वृद्धि होगी और ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर
ठंड के साथ प्रदूषण का कहर भी शहरवासियों पर बरप रहा है। यहां रविवार से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। शाम साढ़े पांच बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 434 दर्ज किया गया। सुबह व शाम को कोहरे के साथ स्मॉग ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सुबह की शुरुआत घने धुंध के साथ हुई। ²श्यता करीब 50 मीटर रही। सुबह साढ़े आठ बजे एक्यूआइ 436 रहा। इसमें शाम होते-होते आंशिक गिरावट दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच बजे एक्यूआइ 434 रहा। नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआइ 442 दर्ज किया गया। यहां पीएम-2.5 442 और पीएम-10 411 रहा। नॉलेज पार्क-5 में भी स्थिति अच्छी नहीं रही। यहां एक्यूआइ 427 दर्ज किया गया। पीएम-2.5 428 और पीएम-10 412 रहा।