Move to Jagran APP

'श्रीलंका अभी मुश्किलों में, पर पर्यटकों के लिए सुरक्षित'

जागरण संवादादाता ग्रेटर नोएडा आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के पर्यटन उद्योग ने उम्मीद नहीं खोई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 09:44 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 09:44 PM (IST)
'श्रीलंका अभी मुश्किलों में, पर पर्यटकों के लिए सुरक्षित'
'श्रीलंका अभी मुश्किलों में, पर पर्यटकों के लिए सुरक्षित'

जागरण संवादादाता, ग्रेटर नोएडा : आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के पर्यटन उद्योग ने उम्मीद नहीं खोई है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित टूर एंड ट्रेवल्स एक्सपो में श्रीलंका पर्यटन विभाग से आए प्रतिनिधियों को पूरी उम्मीद है कि अगले एक से डेढ़ महीने में उनके देश के हालात सुधर जाएंगे। साथ ही दावा किया है कि आज भी पर्यटकों के लिए श्रीलंका पूरी तरह से सुरक्षित है। उनकी सुरक्षा को लेकर वहां प्रशासन और स्थानीय लोग एकजुट हैं।

loksabha election banner

तीन दिवसीय एक्सपो का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान श्रीलंका पर्यटन के स्टाल पर भी लोगों की चहलकदमी देखी गई। रिलेशनशिप मैनेजर गौतम कपूर ने बताया कि श्रीलंका में इन दिनों हालात ठीक नहीं हैं, लेकिन इसका असर पर्यटन क्षेत्र में अधिक नहीं पड़ा। पहले दिन से ही पर्यटकों का आना जारी है। पर्यटकों की सुरक्षा के साथ ही उनके खानपान व ईंधन की उपलब्धता के लिए पर्यटन विभाग हरसंभव मदद मुहैया करा रहा है। पर्यटन विभाग टूर आपरेटरों को टोकन उपलब्ध कराते हैं जिसके जरिये ईंधन यानी की पेट्रोल डीजल की उपलब्धता हो रही है। इस दौरान यह देखने को मिला कि समूह में घूमने आने वालों की संख्या अधिक है। टूर आपरेटरों के साथ ही स्थानीय लोगों व प्रशासन की एकजुटता पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है। श्रीलंका के निवासियों की समस्या वहां की व्यवस्था है न कि बाहर से देश घूमने आने वालों से। यही सोच है कि लोगों का श्रीलंका में स्वागत है। एक्सपो में काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। हर दिन 100 से अधिक होटल उद्योग, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग व पर्यटकों ने श्रीलंका के बारे में जाना है। --------

थाई बाक्सिग और नृत्य ने बढ़ाया आकर्षण

थाईलैंड के स्टाल पर वहां के लोक नृत्य करतीं कलाकार और थाई बाक्सिग की प्रस्तुति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। एक्सपो पहुंचे लोगों को जैसे ही जानकारी हुई तो लोग वहां पहुंचने लगे। थाइलैंड से आए प्रतिनिधियों सभी का आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.