Move to Jagran APP

शहर में मुख्यमंत्री, सुरक्षा रही पुख्ता

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम छह बजे हेलीकाप्टर स

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 09:55 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 09:55 PM (IST)
शहर में मुख्यमंत्री, सुरक्षा रही पुख्ता
शहर में मुख्यमंत्री, सुरक्षा रही पुख्ता

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम छह बजे हेलीकाप्टर से गौतमबुद्ध विवि पहुंचे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कोरोना संक्रमण के कारण जनप्रतिनिधियों को छोड़कर अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति नहीं रही। हेलीपैड पर अगुवानी के लिए सिर्फ अधिकारी पहुंचे। विवि के सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ लगभग एक घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के कारण शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा पुख्ता रही। विवि के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री तीसरी बार रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले दो बार मुख्यमंत्री विवि में रात्रि निवास कर चुके हैं।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पूर्व निर्धारित समय पर जीबीयू पहुंचा। पूर्व में देखने में आता था कि हेलीपैड पर उनका स्वागत करने के लिए भाजपाइयों की भीड़ उमड़ती थी, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के कारण नेताओं को इजाजत नहीं दी गई। अधिकारियों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री सीधे विवि के गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां पर लगभग पौन घंटे तक जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। विभिन्न संगठन के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए प्रयास किया, लेकिन कोरोना की वजह से उन्हें निराशा हाथ लगी। मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध विवि प्रबंधन से जुड़े लोग से भी मुलाकात की। वहीं विभिन्न स्थानों पर पुलिस जांच अभियान चलाया। विवि के आस-पास रातभर पुलिस मुश्तैद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.