दिव्यांगों को सामान बांट भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
जागरण संवाददाता नोएडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर बृहस्पतिवार क
जागरण संवाददाता, नोएडा :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इससे पहले सेक्टर- 35 स्थित कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा केक काटकर प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की। इसके बाद महिला मोर्चा व युवा मोर्चा द्वारा ईएसआइ अस्पताल में और जिला अस्पताल में सांसद डॉ. महेश शर्मा की मौजूदगी में फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बन गया है। विश्व में भारत का नाम गर्व से लिया जाता है।
कार्यक्रम के तहत शाम को सेक्टर 35 स्थित पार्क में दिव्यांगों को व्हील चेयर, राशन किट व अन्य जरूरत का सामान भी दिया गया। इन सभी कार्यक्रमों में वितरित किए जाने वाले सामानों की संख्या 70 के अंक में रखी गई। सभी कार्यक्रमों की अध्यक्षता नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, भाजपा जिला महामंत्री चंदगीराम यादव, संजय बाली, उमेश त्यागी, डिपल आनंद, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरिजा सिंह, मुकेश शर्मा, युद्धवीर चौहान, मीडिया प्रभारी व कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, योगेंद्र चौधरी, पंकज झा, रामनिवास यादव, अशोक मिश्रा, विजेंद्र नागर, पूनम सिंह युवा मोर्चा के विपुल शर्मा, नवीन मिश्रा, सत्यम सिंह, डॉ. रजत, अनुज शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, प्रशांत शर्मा, सौरभ राणा, रिकू तंवर, संजय चौधरी, शिवांश श्रीवास्तव, गोपाल गौड़, राहुल शर्मा, सूर्या, किशन बेनीवाल, प्रदीप, सतपाल, अजय आदि मौजूद रहे।
उधर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री सत्येंद्र नागर ने सूरजपुर स्थित झुग्गी बस्ती व नोएडा के अगाहपुर गांव में महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने फल वितरित किए। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री निर्मला देवी, सुनीता गुर्जर, नीरज चौधरी, मंडल मंत्री पुष्कल गुप्ता आदि मौजूद रहे।