विधानसभा वर्चुअल सम्मेलन की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
जासं ग्रेटर नोएडा वर्चुअल सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में पल्ला गांव में हुई। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बैठक के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी। विजय भाटी ने बताया दो विधानसभा क्षेत्र दादरी व जेवर में सम्मेलन की जिम्मेदारी दी गई। दोनों क्षेत्र का संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी व सह संयोजक विकास चौधरी को बनाया गया है। दादरी विधानसभा क्षेत्र का संयोजक गजेंद्र मावी व सह संयोजक चंद्रवीर नागर जेवर विधानसभा क्षेत्र का संयोजक योगेंद्र छोकर व सह संयोजक सचिन शर्मा को बनाया गया है।
जासं, ग्रेटर नोएडा : वर्चुअल सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में पल्ला गांव में हुई। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बैठक के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी। विजय भाटी ने बताया दो विधानसभा क्षेत्र दादरी व जेवर में सम्मेलन की जिम्मेदारी दी गई। दोनों क्षेत्र का संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी व सह संयोजक विकास चौधरी को बनाया गया है। दादरी विधानसभा क्षेत्र का संयोजक गजेंद्र मावी व सह संयोजक चंद्रवीर नागर, जेवर विधानसभा क्षेत्र का संयोजक योगेंद्र छौकर व सह संयोजक सचिन शर्मा को बनाया गया है।
दादरी विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन 19 व जेवर का 20 जुलाई को होगा। दादरी विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन को वरिष्ठ नेता व एटा से सांसद राजवीर सिंह उर्फ रज्जू भैया संबोधित करेंगे। जेवर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना संबोधित करेंगे। सुनील भाटी ने बताया पार्टी के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कार्यकर्ताओं को पार्टी की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद कार्यकर्ता घर-घर जाकर उसका प्रचार करेंगे।