संशोधित : जन्मदिन पर भाजपा नेता ने लगाए पौधे
जासं ग्रेटर नोएडा भाजपा के जिला प्रतिनिधि महेंद्र सिंह नागर ने अपने 42वें जन्म दिवस पर बृहस्पति
जासं, ग्रेटर नोएडा: भाजपा के जिला प्रतिनिधि महेंद्र सिंह नागर ने अपने 42वें जन्म दिवस पर बृहस्पतिवार को बादलपुर में 42 पौधे लगाए। उम्मीद संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने जन्मदिन पर पौधारोपण किया।
उन्होंने सभी साथियों को जन्मदिन पर पौधे लगाने की शपथ दिलाई। भाजपा मंडल प्रभारी गोविद चौधरी आदि इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जन्म दिन पर केक काटने के स्थान पर पौधारोपण करना चाहिए। इससे पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सकता है। उम्मीद संस्था के संयोजक डॉ देवेंद्र कुमार नागर ने अपील की कि त्योहार, जन्मदिन या अन्य खुशी के मौके पर प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।
इस अवसर पर नीम, पीपल, बरगद, कनेर, शीशम, अमरूद, कचनार आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए। पौधे लगाने वालों में पवन नागर, प्रवीण नागर, आनंद , अग्निवेश नागर, जागेश कुमार, निखिल नागर ,राहुल त्यागी, मुनेंद्र नागर, सुरेश नागर आदि मौजूद रहे।