Move to Jagran APP

प्लास्टिक-थर्माकोल की प्लेट पर प्रतिबंध के लिए प्राधिकरण ने खोला बर्तन बैंक

सिगल यूज यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद भंडारा व सामाजिक कार्यक्रम करने वाले लोगों को दिक्कत न हो। वहां प्लास्टिक व थर्माकोल की प्लेट प्रयोग में न लाई जाए। इसके लिए प्राधिकरण ने नोएडा बर्तन बैंक की शुरूआत की है। बर्तन बैंक में लोगों को निश्शुल्क बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका उद्घाटन शनिवार को नोएडा स्टेडियम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने की। उद्घाटन के साथ ही

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 07:52 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:30 AM (IST)
प्लास्टिक-थर्माकोल की प्लेट पर प्रतिबंध के लिए प्राधिकरण ने खोला बर्तन बैंक
प्लास्टिक-थर्माकोल की प्लेट पर प्रतिबंध के लिए प्राधिकरण ने खोला बर्तन बैंक

जागरण संवाददता, नोएडा :

loksabha election banner

सिगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद भंडारा व सामाजिक कार्यक्रम करने वाले लोगों को दिक्कत न हो। वहां प्लास्टिक व थर्माकोल की प्लेट प्रयोग में न लाई जाए। इसके लिए प्राधिकरण ने नोएडा बर्तन बैंक की शुरूआत की है। बर्तन बैंक में लोगों को निश्शुल्क बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका उद्घाटन शनिवार को नोएडा स्टेडियम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने किया। उद्घाटन के साथ ही 800 सेट बर्तन की बुकिग कराई गई। बर्तन 24 घंटे के लिए दिए जाएंगे। इसके बाद लोगों को वापस करने होंगे। इसके लिए प्रति सेट एक रुपये धरोहर राशि रखी गई है। बर्तन वापस करने पर यह राशि वापस कर दी जाएगी। बैंक सुबह 10 से शाम छह बजे तक खुलेगा।

दरअसल, शहर में पूर्ण रूप से सिगल यूज प्लास्टिक बंद कर दी गई है। त्यौहारों का सीजन आने वाला है। ऐसे में भंडारा व अन्य तरह के कार्यक्रमों में लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए वह प्राधिकरण से बर्तन एकत्रित कर सकते हैं। यह बर्तन सैट शहर के जागरूक लोगों के द्वारा एकत्रित किए गए हैं। जिसे बर्तन बैंक का नाम दिया गया। इससे बर्तन लेने व वापस जमा करने के नियम है। जिसमें नोएडा बर्तन बैंक से बर्तन अपने व्यय पर ले जाने एवं वापस पहुंचाने की पूर्ण जिम्मेदारी शहरवासी की होगी। बैंक से बर्तन पूर्ण रूप से साफ करके यथा स्थिति में 24 घंटे में वापस लौटाने होंगे। बर्तन की सफाई संतोषजनक न होने पर बर्तन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। देरी करने पर प्रति सैट पांच रुपये प्रतिदिन जुर्माना लगाया जाएगा। तीन दिन के बाद जुर्माना राशि एक रुपये प्रतिदिन व एक सप्ताह के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बर्तन टूट-फूट अथवा खोने पर बर्तन की उपभोक्ता से वसूली की जाएगी।

----------

पहले दिन आए 20 उपभोक्ता

बर्तन बैंक खुलने के साथ ही पहले दिन 20 नोएडा वासियों की ओर से बर्तनों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही बर्तनों की बुकिग के लिए अनुरोध किया गया। भविष्य में बर्तनों की सुगम उपलब्धता के लिए टोल फ्री नंबर एवं एप तैयार कराया जाएगा। जिससे लोग घर बैठे ही बर्तन बैंक से बुकिग कर सकेंगे। बहरहाल पहले दिन जलवायु विहार संस्कृति कल्याण समिति सेक्टर-25 ने दुर्गा पूजा भंडारा आयोजन के लिए 5, 6 व 7 अक्टूबर-2019 की 800 सेट बर्तनों की बुकिग कराई गई है।

---------

बर्तन लेने के लिए देनी होगी पहचान

बर्तन लेने के लिए उपभोक्ता को अपने दो पहचान पत्र जिसे आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं वोटर आइडी दे सकता है। दोनों पहचान पत्रों की फोटो कापी जमा करनी होगी। बर्तन लेने के लिए उपभोक्ता को 24 घंटे पहले बुकिग करानी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.