फूल देकर आप कार्यकर्ता बोले गुड मार्निग
आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने गुड मार्निग बोलकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। ि
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 11:53 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 11:53 PM (IST)
जासं, नोएडा : सेक्टर-52 स्थित पार्क में सैर को पहुंचे लोगों से रविवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने गुड मार्निग बोलकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग पार्कों में जाकर लोगों को गुलाब के फूल देकर गुड मार्निग बोला। उन्हें दिल्ली सरकार के विकास कार्यों के बारे में बताया। प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि गुड मार्निग बोलकर लोगों की स्थानीय समस्याएं एवं राय भी जानी। इस मौके पर महिपाल सिंह, मुनेश त्यागी, मनुज कुश, विपिन अग्रवाल, भरत देसाई, राघवेंद्र व सुशील शर्मा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें