पत्नी व प्रेमी की हत्या कर फरार 50 हजार का इनामी आरोपित गिरफ्तार
अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की चाकू से गोंद कर हत्या करने के आरोपित पति को पुलिस ने 11 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि 11 वर्ष तक वह प्रदेश के कई जिलों में छिप कर रहा और बिहार भी चला गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।
जागरण संवाददाता, नोएडा :
अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की चाकू से गोद कर हत्या करने के आरोपित पति को पुलिस ने 11 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि 11 वर्ष तक वह प्रदेश के कई जिलों में छिप कर रहा और बिहार भी चला गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। कोतवाली फेस दो पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह उसे सेक्टर-82 के रेड लाइट के पास से गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली पुंढीर ने बताया कि मूलरूप से मधुबनी, बिहार निवासी रमन चौधरी 11 वर्ष पहले अपनी पत्नी के साथ फेस दो क्षेत्र स्थित नया गांव में किराए के कमरे में रहता था। दोनों दंपति अलग-अलग कंपनी में नौकरी करते थे। उसकी पत्नी की कंपनी में ही बदायूं के कुंवर गांव निवासी रूपराम भी नौकरी कर रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। रमन चौधरी को अपनी पत्नी पर शक होने लगा। सात अगस्त 2008 को वह घर आया, तो उसने पत्नी के साथ रूपराम को पाया। इससे आक्रोशित होकर उसने दोनों की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस कुर्की की कार्रवाई भी कर चुकी है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप