दशहरा महोत्सव में 35 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
जासं ग्रेटर नोएडा स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आनलाइन दशहरा महोत्सव मनाय
जासं, ग्रेटर नोएडा : स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आनलाइन दशहरा महोत्सव मनाया गया। इसमें 35 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता ढाई से छह वर्ष के विद्यार्थियों के लिए थी। इस दौरान विद्यार्थियों ने राम भक्ति पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रामजी स्तुति और गरबा से कार्यक्रम गुंजायमान हो गया। विद्यार्थियों ने रामलीला के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन चरित्र का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था। इसमें डांडिया नृत्य, कथकली, अभिनय कला आदि शामिल रहीं। जीडी गोयनका की प्रधानाचार्य डॉ. रेणू सहगल ने कहा कि रावण हर क्षेत्र में श्रेष्ठ था। लेकिन बुराई के कारण असुर कहलाया। उसका अंत कर राम ने बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि सब में कोई न कोई बुराई है। संकल्प लेना होगा कि हर एक बुराई को समाप्त कर देंगे।