Move to Jagran APP

लुहारली टोल प्लाजा से रोज छह हजार वाहन निकलते हैं निश्शुल्क

राजीव वशिष्ठ दादरी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेश के बाद एक वर्ष बाद भी गौतमबुद्ध

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 06:37 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 06:37 PM (IST)
लुहारली टोल प्लाजा से रोज छह हजार वाहन निकलते हैं निश्शुल्क
लुहारली टोल प्लाजा से रोज छह हजार वाहन निकलते हैं निश्शुल्क

राजीव वशिष्ठ, दादरी

loksabha election banner

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेश के बाद एक वर्ष बाद भी गौतमबुद्ध नगर का लुहारली टोल प्लाजा पूरी तरह फास्टैग व्यवस्था से लैस नहीं हो सका है। इस टोल प्लाजा पर आज भी दो लाइनों पर नकद भुगतान लेकर वाहनों को निकाला जा रहा है। हालांकि, यहां की आठ लेन पर फास्टैग व्यवस्था लागू है। अब टोल प्रबंधन ने एक जनवरी से टोल प्लाजा को पूरी तरह फास्टैग व्यवस्था से लैस करने का मन बना लिया है। बिना फास्टैग वाहनों से दोगुना टैक्स वसूला जाएगा, वहीं स्थानीय वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाएंगे। टोल प्रबंधक अमरेंद्र झा ने बताया कि दादरी के लुहारली टोल प्लाजा से रोज छोटे-बड़े 24 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। इनमें से करीब 12 हजार वाहन चालक ही फास्टैग का प्रयोग कर रहे हैं। छह हजार वाहन नकद भुगतान कर गुजरते हैं, जबकि छह हजार वाहन चालक अपना स्थानीय पहचान पत्र दिखाकर निश्शुल्क गुजरते हैं। इससे टोल प्रबंधन को रोज दस लाख रुपये के राजस्व का घाटा हो रहा है। लेकिन, एक जनवरी से स्थानीय पहचान पत्र प्रतिबंधित कर उन्हें 275 रुपये प्रति माह का पास दिया जाएगा।

पांच वर्ष से हो रही है टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली : लुहारली टोल प्लाजा पर पांच वर्ष से टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। गाजियाबाद के लालकुआं से दादरी तहसील के लुहारली टोल प्लाजा तक अभी तक एक्सप्रेस-वे मानक के अनुसार तैयार नहीं है। लालकुआं से छपरौला, अच्छेजा, धूममानिकपुर तक जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। वहीं सर्विस रोड जर्जर व स्ट्रीट लाइट व रिफ्लेक्टर नहीं है। एनएच 34 के अगले वर्ष तक छह लेन का होने के बाद व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।

पैंतीस रुपये कम वसूला जा रहा है टैक्स : टोल प्रबंधक अमरेंद्र झा ने बताया कि धूम मानिकपुर प्लाईओवर का कार्य पूरा न होने के चलते अभी 35 रुपये कम टोल वसूला जा रहा है। धूम मानिकपुर प्लाईओवर शुरू होने के बाद टोल टैक्स में 35 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। जनवरी 2021 के बाद सभी लेन पर फास्टैग व्यवस्था लागू होते ही टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति से निपटा जा सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.