107 नए संक्रमित मिले, 1009 हुए सक्रिय
दो दिन पूर्व ही चाइल्ड पीजीआइ को 50 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 06:07 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नोएडा : जिले में रविवार को 107 नए संक्रमित मिलने के बाद सक्रिय केस 1009 हो गए हैं। वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7834 पर पहुंच गया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाह के अनुसार, जिले में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। दो दिन पूर्व ही चाइल्ड पीजीआइ को 50 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए हैं। यहां बच्चों के साथ-साथ अब वयस्क मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जिले में रिकवरी रेट भी बेहतर हो रहा है। रविवार को भी 98 संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी मिली। अबतक 6780 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले तीन दिनों से एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें