युवा शक्ति से ही बदलाव संभव: ¨सह
कूकड़ा के आरवीएम इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम।
मुजफ्फरनगर : नेहरू युवा केंद्र द्वारा आरवीएम इंटर कॉलेज कूकड़ा में 'संकल्प से सिद्धि' कार्यक्रम का का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष पुष्प अíपत कर किया गया।
मुख्य अतिथि एसडी कॉलेज के प्रोफेसर अजयपाल ¨सह ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है, जिसके जरिए समाज में बदलाव लाया जा सकता है। इसलिए नए भारत के निर्माण हेतु युवाओं का सशक्तीकरण होना अनिवार्य है। नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी ने कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकारों द्वारा युवाओं के सर्वागीण विकास के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रखी है। इन योजनाओं में स्किल इंडिया सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम प्रभारी जहीर आलम ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा संचालित खेलकूद, सांस्कृतिक व जीवन कौशल प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम नि:शुल्क आयोजित किए जाते हैं। एग्रो वर्ल्ड के चेयरमैन डॉ. मुकेश गुप्ता ने डेरियों के वेस्ट से गमले एवं ईधन के लिए लकड़ी तैयार करने की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसके द्वारा कम खर्च से रोजगार प्रारंभ कर सकते हैं। संगोष्ठी को एसडी मैनेजमेंट के प्रवक्ता राजीव पाल ¨सह, प्रधानाचार्य समुंद्र सेन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में गौरव चौधरी, यशपाल, संदीप शर्मा व अरविंद कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।