छत गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत
गांव नयागांव फैजाबाद में बुधवार सुबह जर्जर लिटर तोड़ते समय छत नीचे गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। स्वजनों ने बिना किसी कार्रवाई के महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गांव नयागांव फैजाबाद में बुधवार सुबह जर्जर लिटर तोड़ते समय छत नीचे गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। स्वजनों ने बिना किसी कार्रवाई के महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
नयागांव फैजाबाद निवासी संजय के मकान की छत जर्जर हो गई थी। छत बदलने के लिए सुबह ही लिटर को तोड़ा जा रहा था। संजय की पत्नी पवित्रा कुछ सामान लेने के लिए जैसे ही अंदर गई तो लिटर भरभराकर नीचे गिर गया। मलबे में दबने से पवित्रा की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में किसी तरह से उसे बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन स्वजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। स्वजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। महिला अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है। महिला की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।