Move to Jagran APP

महिला की मौत, गुपचुप किया दाह संस्कार

कोतवाली क्षेत्र के गांव गदनपुरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। ससुरालियों ने गुपचुप उसका दाह संस्कार कर दिया। पुलिस और मायके वालों के शमशान घाट पहुंचने से पहले शव जल चुका था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 10:39 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 10:39 PM (IST)
महिला की मौत, गुपचुप किया दाह संस्कार
महिला की मौत, गुपचुप किया दाह संस्कार

खतौली: कोतवाली क्षेत्र के गांव गदनपुरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों ने गुपचुप दाह संस्कार कर दिया। पुलिस और मायके वालों के श्मशान घाट पहुंचने से पहले शव जल चुका था। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

loksabha election banner

नईमंडी थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर जानसठ रोड निवासी सतपाल पुत्र समय सिंह की पुत्री नयनश्री की शादी 27 अप्रैल 2013 को खतौली क्षेत्र के गांव गदनपुरा निवासी संजय पुत्र रामनिवास से हुई थी। सोमवार रात नयनश्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों ने नयनश्री की मौत की मायके वालों को जानकारी नहीं दी और उसका गुपचुप दाह संस्कार कर दिया। किसी व्यक्ति ने मायके वालों को उसकी मौत के बारे पता चला। खबर मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मायके वाले पुलिस के साथ श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन उस समय तक शव जल चुका था। कुछ अवशेष रह गए थे। नयनश्री के पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत पर मृतका के पति संजय को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को मृतका के परिजन, रिश्तेदार एवं ग्रामीण सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा से मिले। उन्होंने बताया कि नयनश्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उनसे बाइक की मांग की जा रही थी। उसने बाइक देने का वायदा किया था, लेकिन ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी और उन्हें उसकी मौत के बारे में नहीं बताया। मृतका के पिता सतपाल ने पति संजय, सास समुंद्री समेत लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और गुपचुप दाह संस्कार करने का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया है। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि उनके श्मशान घाट पहुंचने से पहले शव जल चुका था। परिजनों की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत किया है। मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.