Move to Jagran APP

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

खतौली थाना क्षेत्र के दाहौड़ गांव में महिला की उसकी ससुराल में मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज में बोलोरो कार न देने पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के पति सास ससुर व दो देवरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Jul 2021 09:39 PM (IST)Updated: Mon, 05 Jul 2021 09:39 PM (IST)
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली थाना क्षेत्र के दाहौड़ गांव में महिला की उसकी ससुराल में मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज में बोलोरो कार न देने पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर व दो देवरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं।

loksabha election banner

मेरठ के गांव बड़ला कैथवाड़ा निवासी शीतल पुत्री सोमपाल की शादी वर्ष 2015 में गांव दाहौड़ में विशाल पुत्र विक्रम से हुई थी। मृतका के तीन बच्चे हैं। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में बोलोरो गाड़ी की मांग कर रहा था। गाड़ी देने से मना करने पर उसे घर से निकालने की धमकी दी गई और प्रताड़ित किया गया। रविवार की देर रात ससुराल में शीतल की हत्या कर दी गई। गांव के एक व्यक्ति की सूचना पर शीतल के स्वजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज के लिए उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। महिला के पिता सोमपाल ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष गाड़ी की मांग कर रहा था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई। आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है। मृतका के पिता ने उसके पति विशाल, ससुर विक्रम, सास ममता, देवर विजय व गोलू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद सभी आरोपित घर से फरार हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.