Move to Jagran APP

एकतरफा प्यार में महिला का कत्ल

एकतरफा प्यार में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपित को हिरासत में ले लिया। वह काफी दिन से महिला को परेशान कर रहा था।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 11:14 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 11:14 PM (IST)
एकतरफा प्यार में महिला का कत्ल
एकतरफा प्यार में महिला का कत्ल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। एकतरफा प्यार में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपित को हिरासत में ले लिया। वह काफी दिन से महिला को परेशान कर रहा था।

loksabha election banner

थाना मंसूरपुर के गांव जड़ौदा निवासी अनुसूचित जाति के श्रमिक अरविद की पत्नी मुनेश बुधवार को जंगल में चारा लेने गई थी। गांव का ही युवक राहुल पुत्र शंभू भी महिला के पीछे जंगल पहुंच गया। यहां युवक और महिला के बीच कहासुनी हो गई। इस पर युवक ने मुनेश की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि युवक ने कुछ दिन पहले महिला के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखा था। इस पर महिला ने उसे डांट दिया था। इंस्पेक्टर मंसूरपुर कुशल पाल सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान हत्यारोपित ने बताया कि महिला की डांट फटकार से बौखलाकर उसकी हत्या की है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।

नशेड़ी प्रवृत्ति का है आरोपित

आरोपित राहुल नशा करता है। एक सप्ताह पूर्व महिला ने युवक के स्वजन को भी हरकत की जानकारी दी थी। इस पर युवक ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। महिला मुनेश चार बच्चों की मां थी। पति अरविद मजदूरी करता है।

हास्पिटल से निकलते ही पकड़ा दुष्कर्म का आरोपित

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में दुष्कर्म की रिपोर्ट होते ही जहर खाने वाले आरोपित को तबीयत ठीक होते ही पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित को उत्तराखंड के नारसन से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

पुलिस के अनुसार थाने में दर्ज दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट मामले में नामजद युवक ने जहर खा लिया था। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के गुरुकुल नारसन के चैरिटेबल हास्पिटल में वह उपचार करा रहा था। बुधवार को डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित अंकित का चालान कर दिया है। गत 20 अप्रैल को आरोपित ने पड़ोसी गांव की किशोरी को फुसलाकर जंगल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया था। बेटी ने सुबह घर आकर स्वजन को मामले की जानकारी दी थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही जिस युवक पर आरोप लगे थे उसने जहर खा लिया था। पुलिस की जानकारी में ही आरोपित का उपचार चल रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.