महिला की हत्या कर लाश जंगल में फेंकी, नहीं हो सकी शिनाख्त
मुजफ्फरनगर के खतौली में नेशनल हाईवे पर अंडरपास के नीचे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 01:08 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 01:08 PM (IST)
मुजफ्फरनगर,जेएनएन। खतौली में मंगलवार को दिन निकलते ही खतौली-रतनपुरी थाना क्षेत्र के बीच नेशनल हाईवे पर अंडरपास के नीचे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया। महिला के सिर में चोट के निशान मिले हैं,ऐसे में आशंका है कि महिला की सिर में किसी भारी वस्तु से प्रहार करने के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने घंटों छानबीन की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
सिर पर मिले चोट के निशान
पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर फलक गांव के लिए अंडर पास बना है। सुबह सवेरे खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने महिला का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर रतनपुरी और खतौली पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक दोनों पुलिस में सीमा को लेकर विवाद बना रहा। खेत में पडे शव को देख कर प्रतीत होता है कि हत्यारों ने महिला की हत्या कर शव को यहां पर फेंक दिया। महिला के सिर में चोट के निशान मिले हैं। जिनसे अनुमान है कि उसकी किसी भारी वस्तु से प्रहार करने य गोली मारकर हत्या की गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अभी देर तक पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास करती रही, मगर सफलता नहीं मिली अंत में रतनपुरी पुलिस ने शव को अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौके पर पहुंचे खतौली व बुढ़ाना सीओ ने भी मामले की जानकारी ली है। महिला का शव मिलने से क्षेत्र में अनेक तरह की चर्चा बनी है।
महिला के हाथ पर बना है टैटू
मृतक महिला के दाहिने हाथ पर एक टैटू बना है जिससे लग रहा है कि महिला किसी शहरी क्षेत्र की रहने वाली है। हालांकि शव की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुबूत उसकी पहचान से संबंधित नहीं मिले हैं। महिला की हत्या को लेकर खतौली और रतनपुरी पुलिस संयुक्त रूप से इसकी छानबीन कर रही है।
डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम पहुंची
जिस स्थान पर महिला का शव मिला है। वहां पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से हड़ताल की है। डॉग स्क्वायड कुछ दूरी पर चलकर रुक गया। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि हत्यारों ने महिला के शव को किसी वाहन के जरिए लाकर यहां पर फेंका हो। फॉरेंसिक टीम ने भी खेत से खून से सनी मिट्टी के नमूने लिए हैं। पुलिस खेत के आसपास वाहनों के परियों की जांच कर रही है।
दुष्कर्म को लेकर भी पड़ताल
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तमाम तरह के पहलुओं पर छानबीन के निर्देश दिए हैं। पुलिस महिला के साथ किसी अनहोनी के अलावा दुष्कर्म संबंधित पहलू पर भी जांच कर रही है।
इनका कहना है
अंडरपास के नीचे एक खेत में महिला का शव मिला है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- हरशरण शर्मा, इंस्पेक्टर, खतौली

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें