फांसी के फंदे पर लटककर महिला ने दी जान,पिता ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
18 अप्रैल को अपने मायके आई एक महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। महिला के पिता का कहना है कि पड़ोस का एक दबंग उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 02:35 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 02:35 PM (IST)
मुजफ्फरनगर,जेएनएन। छेड़छाड़ से परेशान होकर एक महिला ने अपने मायके में पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया। परिजनों का आरोप है कि एक दबंग पड़ोसी महिला के साथ उसकी शादी के पहले से ही छेड़छाड़ करता रहा है। अब महिला की शादी के बाद भी दबंग ने अपनी हरकतें नहीं छोड़ी थी। परिवार की बदनामी के डर से पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी।
18 अप्रैल को आई थी मायके
थाना सिविल लाइन क्षेत्र की नगमा पुत्री अनीश की शादी लगभग आठ महीने पूर्व शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर निवासी कासिम के साथ हुई थी। नगमा 18 अप्रैल को ससुराल से अपने मायके लौटी थी शुक्रवार की रात वह हाजीपुरा स्थित मायके वाले मकान पर ऊपर के कमरे में जाकर सोई थी। सुबह परिवार के अन्य लोग सोकर जागे तो नाश्ते के लिए बुलाने को मकान की पहली मंजिल पर स्थित नगमा के कमरे पर पहुंचे तो गेट बंद होने के कारण खिड़की से झांक कर देखा। नगमा छत में टंगे पंखे पर फांसी से झूल रही थी।
पिता ने लगाए हैं यह आरोप
नगमा को फांसी पर टंगा देख परिजनों के होश उड़ गए और घटना की सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर नगमा को फांसी के फंदे से उतारा तब तक वह मर चुकी थी। पुलिस ने नगमा के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। नगमा के पिता अनीश ने आरोप लगाया कि पड़ोस का एक दबंग दुकानदार शावेज शादी से पहले से ही नगमा को परेशान करता रहा था। आरोप है कि शावेज के परेशान किए जाने पर नगमा ने आहत होकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें