Move to Jagran APP

घने कोहरे में मंद पड़ी वाहनों की रफ्तार

शुक्रवार की सुबह कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा छाया रहा। घने कोहरे में वाहनों की रफ्तार मंद रही। हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। दोपहर में हल्की धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल सकी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:33 PM (IST)
घने कोहरे में मंद पड़ी वाहनों की रफ्तार
घने कोहरे में मंद पड़ी वाहनों की रफ्तार

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शुक्रवार की सुबह कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा छाया रहा। घने कोहरे में वाहनों की रफ्तार मंद रही। हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। दोपहर में हल्की धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल सकी। महिलाओं ने घर के आंगन व छतों पर कपड़े सुखाए और धूप का आनंद लिया। शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था। कहीं घना कोहरा छाया हुआ था तो कहीं हल्का व मध्यम कोहरा था। घने कोहरे में वाहनों की गति मंद पड़ी थी। हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। हाइवे पर घने कोहरे के कारण कुछ चालकों ने अपने भारी वाहनों को होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों आदि पर खड़ा कर दिया और कोहरे की ²श्यता बढ़ने पर ही वह अपने वाहनों को लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो सके। दोपहर में हल्की धूप निकली। धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकी। बुजुर्गों ने धूप में बैठकर उसका आनंद लिया। महिलाओं ने घर के आंगन व छत पर धूप में कपड़े सुखाए। कई दिन बाद धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो गई और लोगों को भी राहत मिल सकी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को बढ़कर 18.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आकर 6.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग शनिवार को फिर बारिश की संभावना जता रहा है। शाम होते ही फिर कड़ाके की ठंड हो गई। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने हीटर, वार्मर, अंगीठी, लकड़ी, कोयला, गैस बर्नर आदि जलाकर उनका सहारा लिया।

loksabha election banner

कोहरे के कारण रेंगते दिखे वाहन

जानसठ: शुक्रवार की सुबह आए कोहरे ने वाहनों को रेंगने पर मजबूर कर दिया। कई दिनों से खराब मौसम के बाद सुबह कोहरे ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया। अल सुबह से शुरू हुआ कोहरा दोपहर होते होते धूप निकलने के बाद ही राहत दिखाई दी। कई दिनों के बाद निकली धूप ने लोगों को राहत दी। दोपहर के बाद बाजारों में रौनक दिखाई दी। लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में निकल पड़े। बढ़ती ठंड व रूक रूक कर हो रही बारिश के कारण कोल्हू भी बंद होने से किसानों के सामने चारे का संकट बढ़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.