Move to Jagran APP

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के महासचिव का स्वागत

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के महासचिव चंपतराय का बेगराजपुर में श्रीराम जन्मभूमि न्यास से जुड़े लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े बिदुओं के बारे में विस्तार से बताया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 12:12 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 12:12 AM (IST)
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के महासचिव का स्वागत
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के महासचिव का स्वागत

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के महासचिव चंपतराय का बेगराजपुर में श्रीराम जन्मभूमि न्यास से जुड़े लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े बिदुओं के बारे में विस्तार से बताया।

loksabha election banner

बुधवार को दिल्ली से हरिद्वार जाते समय श्रीराम जन्मभूमि न्यास के महासचिव चंपत राय कुछ देर के लिए बेगराजपुर में रुके। यहां पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। सत्यप्रकाश रेशू ने चंपत राय को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर चंपत राय ने श्रीराम जन्मभूमि निर्माण से जुड़े अनेक बिदु पर विस्तार से बताया। उन्होंने सत्यप्रकाश रेशू को अयोध्या आने का निमंत्रण भी दिया। वह मुजफ्फरनगर के गुड़ को याद करते हुए बचपन में खो गए। चंपत राय बचपन में काफी लंबे समय तक मुजफ्फरनगर में रहे। इस अवसर पर मोहित गर्ग, शोभित गर्ग, विजय गोस्वामी, निकुंज सैनी, रविकांत अग्रवाल, भारत भूषण व जीतेंद्र सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। बच्चों को बैग वितरित

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रतनपुरी क्षेत्र के बड़सू गांव में लोगों ने दर्पण वेलफेयर ट्रस्ट नामक संस्था बनाई है। इसके माध्यम से क्षेत्र के गरीब और मेधावी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। बुधवार को संस्था का शुभारंभ बुलंदशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर सुधीर सैनी ने किया। इसके बाद निर्धन बच्चों को बैग वितरित किए गए। यह संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगी। नर्गिस सैनी, दर्पण सैनी, रोहताश सैनी व प्रभात सैनी आदि मौजूद रहे। मिल ने किया 27 करोड़ का भुगतान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में त्रिवेणी शुगर मिल के उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने बताया कि तीन फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का 27.14 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि मिल में साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करें। -जासं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.