गंगनहर में डूबने पर ग्रामीण की मौत
रविवार सुबह यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने गंग नहर में कूदा। राहगीरों ने मशक्कत कर उसे नहर से बाहर निकाला। उक्त व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली में रविवार सुबह यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने गंगनहर में कूदा। राहगीरों ने मशक्कत कर उसे नहर से बाहर निकाला। उक्त व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबह करीब साढ़े दस बजे एक व्यक्ति गंगनहर के घाट पर पहुंचा। उसने नहर में छलांग लगाई। नहर में व्यक्ति को डूबते हुए देख एक राहगीर ने मशक्कत कर उसे नहर से बाहर निकाला। मौके पर भीड़ इक्ट्ठा हो गई। लोगों ने थाने पर सूचित किया। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों की टीम ने उक्त व्यक्ति को बचाने के लिए खासे प्रयत्न किए, लेकिन उसे दम तोड़ दिया। मृतक के पास से मोबाइल, कागज आदि ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। चिकित्सकों ने बताया कि गंगनहर के पानी में दम घुटने से उक्त व्यक्ति की मौत हुई। उधर, इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पहचान होने पर ही उसकी मौत की वजह का पता चल सकेगा।