Move to Jagran APP

साइकिल यात्रा से अंग दान करने को जागरूकता फैला रहे दो युवक

अंग दान करने को जागरूकता फैलाने के लिए तीन हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा पर निकले सिख समाज के दो युवक शहर की गांधी कालोनी स्थित गुरुद्वारा पर पहुंचे। दोनों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंगलवार सुबह दोनों युवकों को श्री गुरु सिंह सभा सम्मानित करेगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 11:46 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 11:46 PM (IST)
साइकिल यात्रा से अंग दान करने को जागरूकता फैला रहे दो युवक
साइकिल यात्रा से अंग दान करने को जागरूकता फैला रहे दो युवक

मुजफ्फरनगर, टीम जागरण। अंग दान करने को जागरूकता फैलाने के लिए तीन हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा पर निकले सिख समाज के दो युवक शहर की गांधी कालोनी स्थित गुरुद्वारा पर पहुंचे। दोनों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंगलवार सुबह दोनों युवकों को श्री गुरु सिंह सभा सम्मानित करेगी।

loksabha election banner

ग्लोडास इंडिया के सदस्य दो सिख युवक सरदार जीतेंद्र सिंह व जीतेंद्र एंडीको लुधियाना से चलकर 3000 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर देशवासियों को आर्गन डोनेट (अंग दान) करने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। पंजाब के लुधियाना निवासी जीतेंद्र सिंह व सरदार जीतेंद्र सिंह दोनों मित्रों ने देशवासियों को हेल्थ के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया है। जीतेंद्र सिंह ने बताया कि वह साइकिल से लुधियाना से चलकर अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर होते हुए सोमवार की शाम मुजफ्फरनगर पहुंचे। वह साइकिल से मणिपुर तक लोगों को जागरूक करेंगे। उनका कहना है कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यही है कि जिस किसी मरीज को किसी अंग की आवश्यकता होती है तो वह दर-दर भटकता है। ऐसे मे डोनेट किए हुए अंग किसी की जान बचाने में सहयोगी बन सकते हैं। इसलिए अंग डोनेट करने में पहल करें। दोनों मित्रों ने स्वयं भी अंग दान किये हैं। दोनों युवकों का गांधी कालोनी गुरुद्वारा साहिब में पहुंचने पर गुरु सिंह सभा ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। मंगलवार की सुबह दोनों युवाओं को सम्मानित कर बरेली के लिए रवाना किया जाएगा। गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़, इकबाल सिंह नारंग, गुरप्रीत सिंह सिडाना, महेंद्रजीत सिंह बेदी, गुरजीत सिंह साहनी, धनप्रीत सिंह, जीतेंद्र दीप सिंह सिडाना, सरदार कुलबीर सिंह ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.