Move to Jagran APP

मुजफ्फरनगर में आठ लाख की हरियाणा मार्का शराब पकड़ी, चालक-क्लीनर गिरफ्तार; एक फरार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने आठ लाख रुपए की हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब पकडी है। पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि शराब को मेरठ के मवाना क्षेत्र में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले दो लोगों का चालान किया है।

By Himanshu DiwediEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 05:31 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 05:31 PM (IST)
मुजफ्फरनगर में आठ लाख की हरियाणा मार्का शराब पकड़ी, चालक-क्लीनर गिरफ्तार; एक फरार
मुजफ्फरनगर में आठ लाख की शराब पकड़ी है।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। रतनपुरी पुलिस ने आठ लाख रुपए की हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब पकडी है। पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि शराब को मेरठ के मवाना क्षेत्र में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले दो लोगों का चालान किया है।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक देहात नेपाल सिंह ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ जनपद में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रतनपुरी पुलिस कल्याणपुर चौकी के पास चेकिंग कर रही थी।चेकिंग के दौरान एक टाटा 407 गाड़ी आती दिखाई दी। जिसे रूकने  का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को दौड़ा दिया। पुलिस ने  पीछाकर गाड़ी को काली नदी पुल के पास पकड़ लिया।पुलिस ने चालक अमित पुत्र वीर सिंह निवासी गांव बडोली, थाना राई जिला सोनीपत (हरियाणा), क्लीनर हरीश पुत्र जयनारायण बडोली थाना राई, जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। प्रदीप निवासी गांव पालड़ी थाना राई जिला, सोनीपत गाड़ी कूदकर से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:- मेरठ: बीएड कॉलेज में बन रही थी नकली शराब, मेरठ पुलिस ने जब्त की 100 पेटी; तीन गिरफ्तार

www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-up-police-revealed-of-poisonous-liquor-being-made-in-bed-college-in-meerut-21206181.html

पकड़े गए अमित पुत्र वीर सिंह बिहार प्रांत और उड़ीसा से गांजा तस्करी के लिए जेल जा चुका है। टाटा 407 के टैंक से 160 अंग्रेजी शराब समेत सात हरियाणा मार्का बरामद हुई है। एक बोतल के ढक्कन लगाने की मशीन भी मिली है। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। हरियाणा पुलिस से अभियुक्तों के आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि शराब जिला मेरठ के कस्बा मवाना में सप्लाई के लिए जा रही थी।

यह भी पढ़ें:- बुलंदशहर में मिट्टी की खोदाई करने गई एक महिला व दो किशोरी ढांग के नीचे दबी, तीनों की मौत

www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-two-teenagers-died-due-to-buried-in-dhang-in-bulandshahr-and-four-woman-injured-21206379.html


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.