Move to Jagran APP

नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहरलाल नेहरू की गुरुवार को पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 May 2021 11:45 PM (IST)Updated: Thu, 27 May 2021 11:45 PM (IST)
नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहरलाल नेहरू की गुरुवार को पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में गुरुवार को कैंप कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें जिला और शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धासुमन चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित दी। श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने बताया कि पं. जवाहरलाल नेहरू का निधन 27 मई, 1964 को हुआ था। उनके सामने स्वतंत्र भारत के सामने अनेकों चुनौतियां थीं, जिसमें देश की सुरक्षा, रोजगार, आधारभूत संरचना, कृषि, उद्योग, सामाजिक उत्थान आदि सभी शामिल रहे। पं नेहरू ने सभी समस्याओं को एक अवसर में परिवर्तित किया और आज हम सभी जो भारत देख रहे हैं, उसकी नींव रखी। उनकी पुण्यतिथि पर अखंड भारत निर्माण में भागीदारी निभाने की प्रतिबद्धता को हमें दोहराना होगा। शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भागीदारी निभाने के साथ साथ भारत के नवनिर्माण में पं नेहरू जी का अमूल्य योगदान रहा। उसके लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में सतीश शर्मा, अहसन •ामीर, धीरज महेश्वरी, दिनेश पाल और यशपाल भारती ने भी पं नेहरू की पुण्यतिथि पर विचार रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके देश हित में किए कार्यो पर प्रकाश डाला।

श्रद्धांजलि सभा में नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन नरेश पालीवाल ने कहा कि स्वतंत्र भारत के सामने अनेक चुनौतियां थीं, देश की सुरक्षा, रोजगार, आधारभूत संरचना, कृषि, उद्योग, समाजिक उत्थान आदि सभी क्षेत्रों में सरंक्षण चाहिए था। पंडित नेहरू ने सभी समस्याओं को एक अवसर में परिवर्तित किया और आज हम सभी जो भारत देख रहे हैं, उसकी मजबूत नींव रखी। कांग्रेस नेता अशोक शर्मा कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर अखंड भारत निर्माण में भागीदारी निभाने की प्रतिबद्धता को हमें दोहराना होगा। एनएसयूआइ के पूर्व प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भागीदारी निभाने के साथ-साथ भारत के नवनिर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं जवाहरलाल नेहरू का अमूल्य योगदान रहा है, उसके लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा। इससे पूर्व पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जमील अंसारी, नासिर सिद्दीकी, जेबी. कौशिक, राजपाल, बिजेंद्र तितौरिया, नासिर मालिक, दिलशाद मलिक, सतीश शर्मा, नीरज शर्मा, हितेश शर्मा, एपी शर्मा, जफर अख्तर खान, इसरार राणा, राहत इकबाल, विजय प्रकाश, धर्म मसीह, अनोज श्रीवास्तव, अफजाल सलमानी, बंटी जावेद,हसन •ामीर,दिनेश जैन, कृपाशंकर गर्ग आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.