गंगनहर पुल पर लगे जाम से हलकान
गंगनहर के पुल पर रविवार को घंटो जाम लगा रहा। जाम के कारण दोनों ओर करीब एक किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन । गंगनहर के पुल पर रविवार को घंटो जाम लगा रहा। जाम के कारण दोनों ओर करीब एक किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। गंगनहर पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे वनवे कर किया गया था। दोपहर को उस पर आमने सामने से वाहन आ गए। जिससे वाहन एक-दूसरे के पीछे लगते चले गए। देखते ही देखते पुल पर भयंकर जाम लग गया। जाम के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहन चालकों में नोकझोक भी होती दिखाई दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मश्क्कत के बाद जाम खुलवाया। घंटों लगे जाम के कारण मार्ग पर दोनों ओर काफी लंबी लाइन लग गई।
चेकिग अभियान चलाया
सिखेड़ा पुलिस ने सिखेड़ा में स्थित ओरिएंटल बैंक के सामने चेकिग अभियान चलाया। चेकिग के दौरान नो वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस दौरान कई वाहन चालक इधर-उधर से गुजरते हुए देखे गए। पुलिस के चेकिग अभियान के कारण लोगों में हड़कंप मचा रहा।