मुठभेड़ में टाप 10 बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल
भोपा ताना के प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम उपनिरीक्षक जबरसिंह व संदीप कुमार जौली-कम्हेड़ा गंग नहर पटरी पर चेकिग कर रहे थ। युवक पुलिस को देख बाइक लेकर भागने लगा। रोकने पर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम शाहनजर निवासी नंगला बुजुर्ग बताया। उसके पास से तमंचा व चोरी की बाइक बरामद हुई। की।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भोपा ताना के प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम उपनिरीक्षक जबरसिंह व संदीप कुमार जौली-कम्हेड़ा गंग नहर पटरी पर चेकिग कर रहे थ। युवक पुलिस को देख बाइक लेकर भागने लगा। रोकने पर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम शाहनजर निवासी नंगला बुजुर्ग बताया। उसके पास से तमंचा व चोरी की बाइक बरामद हुई। की। आरोपित थाने टाप 10 अपराधी है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेजा है। तीन माह बाद भी नहीं लगा युवक का सुराग
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मोरना के खेड़ी फिरोजाबाद गांव निवासी भूरा ने शनिवार को थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा 18 वर्षीय जाहिद बीते तीन महीने से लापता है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की फोटो जिले के सभी थानों में भेजी है। युवक के मोबाइल काल के आधार भी कार्रवाई जा रही है। भाजपा नेता का शांतिभंग में चालान
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जानसठ में वन निगम के अधिकारी से विवाद के चलते पुलिस ने भाजपा नेता का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। फिलहाल विवाद का पटाक्षेप हो गया है।
बीते शुक्रवार की शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अंकुरपाल व वन निगम के सेक्शन अधिकारी राजपाल के बीच विवाद हो गया था। वन अधिकारी ने अंकुरपाल पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने अंकुर पाल का शांतिभंग में चालान कर दिया है। एसएसआइ बीरबल ने बताया कि विवाद के चलते अंकुरपाल का चालान कर दिया गया है, जबकि सेक्सन अधिकारी राजपाल ने पुलिस कार्रवाई पर कुछ बोलने से इन्कार कर दिया है।