महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
मुजफ्फरनगर : पूर्वांचल व बिहार के लोगों ने छठ महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। मंगलवार को महिलाअ
मुजफ्फरनगर : पूर्वांचल व बिहार के लोगों ने छठ महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। मंगलवार को महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
सूर्य उपासना का पर्व छठ मोहल्ला अलमासपुर की नई बस्ती में हर्षोल्लास से मनाया गया। व्रत करने वाले श्रद्धालु छठ मैया की भक्ति में लीन रहे। गीत और संगीत के माध्यम से भी पूजा-अर्चना की। मंगलवार को नदी, तलाब, नहरों के किनारे तथा बनाए गए पोखरे में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। यह त्योहार पवित्रता एवं स्वच्छता का प्रतीक है। बुधवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे रहे। छठ पूजा के दौरान घरों में छठ मैया के गीत गाए गये। छठ का व्रत करना काफी मुश्किल होता है इसलिए इसे महाव्रत भी कहा जाता है। इस दिन छठी देवी की पूजा की जाती है। छठ देवी सूर्य की बहन हैं। छठ व्रत कथा के अनुसार छठ देवी ईश्वर की पुत्री देवसेना बताई गई हैं। पूजा के बाद प्रभावती, गीता देवी, अनारी देवी, रेखा देवी, मीरादेवी, काजल गुप्ता अस्त होते सूर्य अर्घ्य दिया। गन्ना, गुड़, ठेकुआ, केला, सेव आदि का प्रसाद वितरण किया गया। छोटूलाला गुप्ता, राजेश प्रजापति, वीरेन्द्र ¨सह यागदव, शिवकुमार यादव, विनोद कुमार, कन्हैया लाल, प्रताप ¨सह आदि का सहयोग रहा।