स्कूल में घुसे लंगूर ने मचाया उत्पात
फिरोजपुर गांव में आए एक लंगूर ने कई घंटे उत्पात मचाया। तीन बच्चों को जख्मी करने के बाद लंगूर प्राइमरी स्कूल में जा पहुंचा और शिक्षामित्र पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने लंगूर को जंगल में खदेड़ दिया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। फिरोजपुर गांव में आए एक लंगूर ने कई घंटे उत्पात मचाया। तीन बच्चों को जख्मी करने के बाद लंगूर प्राइमरी स्कूल में जा पहुंचा और शिक्षामित्र पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने लंगूर को जंगल में खदेड़ दिया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में शुक्रवार दोपहर को एक लंगूर गांव में घुस आया और एक से दूसरे घरों में कूदकर उत्पात करने लगा। लंगूर ने हमला कर निकुल (6 वर्ष), किट्टू (3 वर्ष) व कुक्की (3 वर्ष) को काटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद लंगूर प्राथमिक विद्यालय में घुस आया, जिससे बच्चों में अफरातफरी मच गई। शिक्षामित्र प्रमोद कुमार ने लंगूर को भगाने का प्रयास किया तो लंगूर ने उसे घायल कर दिया। सूचना पर गांव से सैकड़ों लोग लाठी डंडे लेकर स्कूल में पहुंचे और बड़ी मुश्किल से लंगूर को जंगल में खदेड़ा। सूचना पर वन विभाग से शबी हैदर अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी की।