रजवाहे में नहा रही युवतियों से छेड़छाड़,मारपीट के बाद साम्प्रदायिक तनाव Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर के भोपा में शनिवार को रजवाहे में नहा रही युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर माहौल गरमा गया। मारपीट के बाद यहां पर साम्प्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 03:25 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 03:25 PM (IST)
मुजफ्फरनगर,जेएनएन। भोपा के जौली गांव में रजवाहे में नहा रही युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर शनिवार को माहौल गरमा गया। विरोध करने पर युवती पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी गई। मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र में घटना के बाद तनाव व्याप्त है।
विरोध करने पर की पिटाई
घटना भोपा थाने के जौली गांव की है। गांव में एक युवक शनिवार को अपनी सालियों और परिवार की कुछ लड़कियों के साथ गांव के बाहर रुड़कली रजवाहे में नहाने कराने गया था। रजवाहे में नहाने के दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवक वहां पहुंचे और युवतियों से छेड़छाड़ करने लगे। साथ आये युवक ने विरोध किया तो आरोपितों ने युवक की पिटाई कर डाली। आरोप है कि युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर पीड़ित के घर पर हमला कर दिया।
कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
इस दौरान मारपीट और हंगामा हुआ। मारपीट में एक महिला घायल हुई है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस में खलबली मच गई। सीओ भोपा राममोहन शर्मा आसपास के थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें