पांच दिन बाद खुला विभाग, व्यवस्था बदली
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय को पांच दिन बाद खोला गया है। विभाग खुलते ही आवेदकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय को पांच दिन बाद खोला गया है। विभाग खुलते ही आवेदकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कर्मचारियों के पसीने छूट गए। बाद में मुख्य गेट को बंद कर पांच-पांच लोगों को भीतर प्रवेश दिया गया। व्यवस्था बदलकर काम निपटाया गया है। लाइसेंस का दबाव करने के लिए संख्या घटाई गई है।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एआरटीओ कार्यालय पर कोरोना का कहर बरप गया था। मुख्य अधिकारी समेत आठ लोग पॉजिटिव मिले थे, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। एआरटीओ का चार्ज सहारनपुर के एआरटीओ आरपी मिश्रा को दिया गया है। पांच दिन से विभाग को बंद रखा गया था। सोमवार को विभाग खुला तो लाइसेंस, पंजीकरण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। भीड़ को रोकने के लिए तत्काल व्यवस्था बदली गई। मुख्य गेट को बंद रखकर यहां से केवल पांच-पांच लोगों को भीतर प्रवेश दिया गया। थर्मल स्क्रीनिग, सैनिटाइजेशन के बाद आवेदकों का टेस्ट लिया गया।
200 लोगों का कार्य किया गया
एक दिन में लर्निंग के 250 तक लाइसेंस बनाए जाते हैं। इनकी संख्या कम कर दी गई है। सोमवार को 200 से अधिक के लोगों के लाइसेंस बनाए गए। इनमें 80 स्थायी, 50 से अधिक रीन्यूवल और करीब 150 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए हैं।