बार संघ बुढ़ाना के अध्यक्ष बने सुरेशपाल वर्मा
बुढ़ाना बार एसोसिएशन की वर्ष 2019 की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर सुरेशपाल वर्मा महासचिव पद पर ओमपाल सिंह ने जीत हासिल की।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। बुढ़ाना बार एसोसिएशन की वर्ष 2019 की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर सुरेशपाल वर्मा, महासचिव पद पर ओमपाल सिंह ने जीत हासिल की।
बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह, आबाद कुरैशी व प्रशांत शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष के पद पर सुरेशपाल वर्मा व विनोद त्यागी के बीच कांटे का संघर्ष हुआ। चुनाव में सुरेशपाल वर्मा सात मतों के साथ विजयी रहे। प्रतिद्वंद्वी विनोद त्यागी को 55 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर प्रदीप मलिक ने अपने प्रतिद्वंदी राजीव पंवार को सात वोटों से पराजित किया। प्रदीप मलिक को 61 तथा प्रतिद्वंद्वी राजीव पंवार को 54 वोट मिले। महासचिव के पद पर ओमपाल सिंह व संजीव कुमार का सीधा मुकाबला हुआ। ओमपाल सिंह को 62 तथा संजीव कुमार को 53 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर शिवकुमार मोगा ने अपने प्रतिद्वंदी मनोज कुमार जैन को 8 वोट अधिक लेकर पराजित किया। शिवकुमार मोगा को 62 व मनोज कुमार जैन को 54 वोट मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर मोहिद अहमद निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ सदस्य के पद पर फिरोज मंसूरी, अवध बिहारी गर्ग, सुशील कुमार, अलीम, श्रीपाल, रणपाल सिंह निर्वाचित घोषित हुए। विजयी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जमकर जश्न मनाया।