पालिका कर्मचारी संघ के सुधीर अध्यक्ष, चंकी महामंत्री बने
कर्मचारी संघ नगर पालिका परिषद खतौली की गुरुवार को पालिका परिसर में हुई आम सभा में सर्वसम्मति से सुधीर सिलेलान को अध्यक्ष व चंकी भारद्वाज को महामंत्री चुना गया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कर्मचारी संघ नगर पालिका परिषद, खतौली की गुरुवार को पालिका परिसर में हुई आम सभा में सर्वसम्मति से सुधीर सिलेलान को अध्यक्ष व चंकी भारद्वाज को महामंत्री चुना गया।
स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन, उप्र द्वारा स्थानीय शाखा में सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। आम सभा में अध्यक्ष पद पर सुधीर सिलेलान, महामंत्री पद पर चंकी भारद्वाज, उपाध्यक्ष पद पर रणजीत कुमार, उपमंत्री पद पर रामकिशन को चुना गया। सभा में तय हुआ कि उक्त समिति अपने स्तर से 15 दिन में कार्यकारिण्धी का गठन करेगी। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार किया गया। पदाधिकारियों ने समस्याओं का निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। सभा की अध्यक्षता ऋषिपाल ने की और संचालन संगठन के प्रांतीय उप महामंत्री अतुल कुमार ने किया। सभा में कपिल कुमार, संतलाल, शहजाद उमर, श्रवण कुमार, राहुल कुमार, रामकृपाल, बिट्टू, लोकेन्द्र, प्रदीप कुमार, जय किशोर, ललित, परवेज आदि मौजूद रहे।