Move to Jagran APP

ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बने श्रीभगवान शर्मा

जिला ब्राह्मण महासभा की बैठक बचन सिंह कालोनी मोहल्ले में पंडित श्रीभगवान शर्मा के आवास पर हुई जिसमें सर्वसम्मति से पंडित श्रीभगवान शर्मा को ब्राह्मण महासभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने उनसे अपेक्षा की है कि वह संगठन को विस्तार देकर कार्यकुशलता से चलाएंगे। शुक्रताल आश्रम के स्वामी महेशानंद महाराज ने आशीर्वाद दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 11:52 PM (IST)
ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बने श्रीभगवान शर्मा
ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बने श्रीभगवान शर्मा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जिला ब्राह्मण महासभा की बैठक बचन सिंह कालोनी मोहल्ले में पंडित श्रीभगवान शर्मा के आवास पर हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पंडित श्रीभगवान शर्मा को ब्राह्मण महासभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने उनसे अपेक्षा की है कि वह संगठन को विस्तार देकर कार्यकुशलता से चलाएंगे। शुक्रताल आश्रम के स्वामी महेशानंद महाराज ने आशीर्वाद दिया। पंडित सुभाष शर्मा, जयकुमार शर्मा, उपेंद्र कौशिक, बार संघ के महासचिव अरूण शर्मा एडवोकेट, उमेश कौशिक, विरेंद्र शर्मा, जयपाल शर्मा, सुनील कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, कमलेश शर्मा, रजनीश शर्मा, राजेश्वर शर्मा, सीताराम आचार्य, केके शर्मा, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

जनता इंटर कालेज प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भोपा कस्बे के जनता इंटर कालेज में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें दो पैनल बनाकर चुनाव कराया गया। 12 पदों के लिये 24 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। 715 मतों के मुकाबले कुल 617 मत पड़े। संदीप राठी अध्यक्ष व देवेंद्र कुमार प्रबंधक पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया देर शाम तक चली।

रविवार को कस्बे के जनता इंटर कालेज की प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अशोक वर्मा, विभागीय पर्यवेक्षक ललित मोहन गुप्ता की मौजूदगी में सुबह 9 बजे से चुनाव मतदान प्रारंभ हुआ जो 3 बजे तक चला। दोनों अधिकारियों ने बताया कि कुल 715 मतो में से 617 मत पड़े। अध्यक्ष पद पर संदीप राठी व प्रबंधक पद पर देवेंद्र कुमार विजयी हुए। संदीप राठी को 337 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी हरविदर राठी को 275 मत प्राप्त हुए। प्रबंधक पद पर देवेंद्र कुमार को 357 मत मिले और प्रतिद्वंद्वी अवनीश को 270 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र पाल विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार, प्रबंधक पद पर योगेंद्र कुमार ने बाजी मारी। इसके साथ ही प्रबंध समिति के 7 सदस्यों के लिए भी चुनाव हुआ, जिसमें अरविद कुमार, जयवीर, जवाहर सिंह, मनोज कुमार, तेजपाल सिंह, विजय कुमार व वीरेंद्र कुमार ने जीत हासिल की। चुनाव कराने वाली टीम में विपिन त्यागी, अनवर अहमद,संदीप कौशिक,आशीष कुमार शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.