भाजपा, सपा-रालोद गीत, बसपा-कांग्रेस दिखा रहीं स्लोगन
मतदान के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं उसी तरह से पार्टी समर्थकों के साथ प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ रही हैं। प्रथम चरण में रैलियों जनसभा पर चुनाव आयोग ने लगाम कस रखी है जिसके चलते उम्मीदवारों ने प्रचार के लिए अपना तंत्र ईजाद किया है। समर्थकों का एक दल पार्टी की बड़ाई काम बता रहा और विपक्षियों को जवाब दे रहा है। यह सब कार्य आनलाइन है। वहीं इस बार गठबंधन भाजपा अपने नए गीत के साथ मैदान में है जबकि बसपा स्लोगन के सहारे चुनावी वैतरणी में प्रचार का चप्पू चला रही है।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मतदान के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, उसी तरह से पार्टी, समर्थकों के साथ प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ रही हैं। प्रथम चरण में रैलियों, जनसभा पर चुनाव आयोग ने लगाम कस रखी है, जिसके चलते उम्मीदवारों ने प्रचार के लिए अपना तंत्र ईजाद किया है। समर्थकों का एक दल पार्टी की बड़ाई, काम बता रहा और विपक्षियों को जवाब दे रहा है। यह सब कार्य आनलाइन है। वहीं, इस बार गठबंधन, भाजपा अपने नए गीत के साथ मैदान में है, जबकि बसपा स्लोगन के सहारे चुनावी वैतरणी में प्रचार का चप्पू चला रही है। जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे
इंटरनेट मीडिया पर भाजपा और उसके प्रत्याशियों के लिए 'जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे' यह गीत खूब प्रचलित हो रहा है। यह गीत भाजपा समर्थकों की जुबां पर चढ़ गया है। इससे भाजपा अपने हिदुत्व को अधिक धार दे रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेशभर में गुंडा-माफिया पर कसे गए शिकंजों, बहन-बेटियों की सुरक्षा का हवाला खूब दिया जा रहा है। प्रभावशाली कार्यो का बखान हो रहा है। आरएलडी आई रे..नई हवा है, नई सपा है
राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी का गठबंधन चुनावी मैदान में है। एक खेमा 'आरएलडी आई रे' और दूसरा गुट 'नई हवा है, नई सपा' है का प्रचार करने में लगा है। समर्थक और कार्यकर्ता इंटरनेट मीडिया के माध्यम से गठबंधन की ताकत को जाहिर कर रहे हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी की जोड़ी को दिखाकर सहानुभूति और भविष्य के कार्यो को बता रहे हैं। बसपा-कांग्रेस को स्लोगन का सहारा
बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश में खुशहाली लाने के लिए अपने-अपने स्लोगन दिखा रहे है। कांग्रेस का 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' प्रचार में है, जबकि बसपा का पूर्व मुख्मंमंत्री के शासन और काम का गुणगान समर्थक इंटरनेट मीडिया पर कर रहे है।
------
यह करते हैं इंटरनेट मीडिया का प्रयोग
खतौली विधानसभा से बसपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना, भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी, आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार मनोज पंवार इंटरनेट मीडिया पर हैं, जबकि गठबंधन के प्रत्याशी राजपाल सिंह सैनी ने अपने शपथ-पत्र में इंटरनेट मीडिया पर भागीदारी शून्य दर्शायी है।