तिरंगा यात्रा में लगे नारे चर्चाओं में
गणतंत्र दिवस पर नगर से निकली तिरंगा यात्रा का माहौल उस समय बदल गया जब जानसठ तिराहे पर अचानक यात्रा में शामिल कुछ युवकों ने हमें चाहिए आजादी जेएनयू को डंडे मारो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगा दिए। ये नारे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गणतंत्र दिवस पर नगर से निकली तिरंगा यात्रा का माहौल उस समय बदल गया, जब जानसठ तिराहे पर अचानक यात्रा में शामिल कुछ युवकों ने हमें चाहिए आजादी, जेएनयू को डंडे मारो, हम तुम्हारे साथ हैं, के नारे लगा दिए। ये नारे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
गणतंत्र दिवस पर सभासद विकास कौशिक, भाजपा, कुछ अन्य संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं व युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। तिरंगा यात्रा में शामिल डीजे पर देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे। साथ ही युवक वंदेमातरम् व भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी साथ चल रही थी। जानसठ तिराहे पर पहुंचते ही तिरंगा यात्रा में शामिल कुछ युवकों ने हमें चाहिए आजादी, जेएनयू को डंडे मारो, हम तुम्हारे साथ हैं, के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद यात्रा देहात के लिए रवाना हो गई। आयोजक विकास कौशिक का कहना है कि यात्रा सकुशल संपन्न हुई। इसमें कुछ ऐसे कार्यकर्ता शामिल हो गए थे, जिन्होंने आपत्तिजनक नारे लगाए। उन्हें बाद में रोक दिया गया।