Move to Jagran APP

गुरु नानकदेव के अवतार पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

गुरु नानकदेव के अवतार पर्व पर श्री गुरु सिंह सभा ने शहर के मुख्य मार्गों पर नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने अपने हैरतंगेज करतब दिखाकर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। पंजप्यारों के रूप में सजे बच्चे सभी का मन मोह रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 11:29 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 06:04 AM (IST)
गुरु नानकदेव के अवतार पर निकाला भव्य नगर कीर्तन
गुरु नानकदेव के अवतार पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गुरु नानकदेव के अवतार पर्व पर श्री गुरु सिंह सभा ने शहर के मुख्य मार्गों पर नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने अपने हैरतंगेज करतब दिखाकर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। पंजप्यारों के रूप में सजे बच्चे सभी का मन मोह रहे थे।

loksabha election banner

गुरु नानकदेव का अवतार पर्व दो जनवरी को रोडवेज स्थित गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंगलवार को श्री गुरु सिंह सभा ने नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन गांधी कालोनी गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर लिक रोड, भोपा रोड, अंसारी रोड, शिवमूर्ति, झांसी रानी, कोर्ट रोड होते हुए निकट रोडवेज स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में प्रसिद्ध बैंड तथा संगत गुरवाणी का गायन करते हुए चल रहे थे। गतका पार्टी अपने हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए लोगों को आश्चर्यचकित कर रही थी। गुरु गोविद सिंह स्कूल के दशमेश बैंड ने भी गुरवाणी का गायन किया। पंजप्यारे के रूप में सजे स्कूली बच्चे सबका मन मोह रहे थे। पालकी साहिब पर विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी पर संगतों ने माथा टेककर अरदास की। पालकी साहिब की अगवाही पंजप्यारे कर रहे थे। पालकी के पीछे प्रभातफेरी जत्था कीर्तन करते हुए चल रहा था। गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे संगत सेवा के रूप में पानी का छिड़काव करते हुए, झाडू लगाकर तथा फूलों की चादर बिछाकर चल रही थी। कीर्तन समाप्ति पर दशमेश खालसा दल ने संगतों को लंगर छकाया। प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, देवेंद्र सिंह नागपाल, वजीर सिंह ग्रोवर, देवेंद्र सिंह चड्ढा, सुखदर्शन सिंह बेदी, गुरप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह बराड, त्रिलोचन सिंह मान, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र गंभीर, जसप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.