वाहन किए सैनिटाइज, मास्क पहनकर कक्षा में पढ़ेंगे बच्चे
बुधवार से कक्षा छह से 12वीं तक स्कूल कालेज खुल जाएंगे। इसके लिए विद्यालयों में प्रबंधन माकूल व्यवस्था करने में लगा है। मंगलवार को स्कूलों में कक्षाओं के साथ वाहनों को सैनिटाइज किया गया। शारीरिक दूरी का पालन कराने के साथ बच्चों को भी मास्क पहनकर आने की हिदायत दी गई है। स्कूलों के प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों की बाबत सहमति-पत्र भी लिए है।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुधवार से कक्षा छह से 12वीं तक स्कूल, कालेज खुल जाएंगे। इसके लिए विद्यालयों में प्रबंधन माकूल व्यवस्था करने में लगा है। मंगलवार को स्कूलों में कक्षाओं के साथ वाहनों को सैनिटाइज किया गया। शारीरिक दूरी का पालन कराने के साथ बच्चों को भी मास्क पहनकर आने की हिदायत दी गई है। स्कूलों के प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों की बाबत सहमति-पत्र भी लिए है।
लाकडाउन अवधि से बंद पड़े स्कूलों में कक्षा से आठवीं तक की कक्षाएं पहली बार खुल रही हैं। अभी तक कक्षा नौवीं से 12वीं तक के बच्चों को स्कूल, कालेज बुलाया जा रहा था। अब आनलाइन के साथ आफलाइन भी पढ़ाई होगी। इसके लिए विद्यालयों में बाकायदा तैयारी पूरी की गयी। स्कूलों की वैन, गाड़ियों को सैनिटाइज कराया गया है। इसके अलावा कक्षाओं में कुर्सियों, मेज को छह-छह फीट की दूरी पर लगाया गया है।
हर कक्षा के बाद होगा सैनिटाइजेशन
स्कूलों में कक्षाओं का संचालन होने के बाद सैनिटाइजेशन कार्य किया होगा। प्रत्येक बच्चे हाथ धोने के बाद कक्षा में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा उन्हें मास्क पहनकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर से भी स्कूलों में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी गई है।
बोले प्रबंधक..
प्रत्येक वैन, गाड़ी को सैनिटाइज किया गया है। कक्षाओं में शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए सीटिग व्यवस्था की गई है। बच्चों के अभिभावकों से सहमति-पत्र लिए गए है। कक्षाएं चलने के दौरान अध्यापकों को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
-नवीन चंद्रवंशी, प्रबंधक, श्रीराम पब्लिक स्कूल, खतौली।
कोविड-19 की एक-एक गाइडलाइन का पूर्ण पालन किया जाएगा। प्रत्येक छात्र-छात्रा को मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। छह-छह फीट की दूरी के हिसाब से कुर्सी-मेज लगवा दी गई है। पहले अधिक बच्चों की संख्या पर कक्षाएं निर्भर हैं।
-अकील अहमद, प्रबंधक, गोल्डन हार्ट एकेडमी, खतौली।