महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर किया शहीदों को नमन
जेएनएन मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर शासनादेश के अनुपालन में महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर पूर्व सैनिकों प्रशासनिक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों अध्यापकों व समाजसेवियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्रों ने देशभक्ति के कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति दी।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर शासनादेश के अनुपालन में महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर पूर्व सैनिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अध्यापकों व समाजसेवियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्रों ने देशभक्ति के कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति दी।
महोत्सव में अपर तहसीलदार जानसठ अभिषेक शाही ने कहा कि बहराइच में जन्मे महाराजा सुहेलदेव ने 11वीं शताब्दी में भारतीय राजाओं को एकत्रित कर विदेशी आक्रांता महमूद गजनवी के भतीजे सालार मसूद गाजी को हराया था। महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है। महोत्सव में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने कहा कि इतिहासकारों ने इतिहास में भारतीय राजाओं के पराक्रम का पूरा उल्लेख नहीं किया है। राष्ट्रभक्त योद्धाओं के बारे में बहुत कम लिखा गया है, जिससे अनेक योद्धाओं का इतिहास हमें नहीं मिल सका है। राष्ट्र के प्रति समर्पित योद्धा सुहेलदेव महाराज के पराक्रम को याद करने के उद्देश्य से सरकार ने उनकी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मांगेराम फौजी, बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत चंद्र प्रकाश शर्मा, श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीशचंद्र उप्रेती, श्रीराम आश्रम के विनोद शर्मा, स्वामी कल्याणदेव एसडी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार, गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य राणा शास्त्री आदि ने भी संबोधित किया। गुरुकुल के अनेक छात्रों ने देशभक्ति के कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति दी।
कांग्रेस की 'जय जवान, जय किसान' सभा आज
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कांग्रेस
कार्यकर्ताओं की मंगलवार को खतौली के बिद्दीबाड़ा बाजार स्थित अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष हकीम जफर महमूद के कार्यालय पर हुई बैठक में 'जय जवान, जय किसान' सभा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बताया कि राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर बुधवार को काजी गार्डन बुढ़ाना रोड पर सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक पंकज मलिक, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम, विधायक मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।