मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सहारनपुर की बिजिलेंस टीम ने क्षेत्र के कोल्हू चर्खियों पर चेकिग अभियान चलाया। कनेक्शन का लोड चेक किया। इस दौरान संचालकों में भगदड़ मची रही। पूरे जनपद में 11 टीमें अभियान में शामिल रहीं।
शासन ने सभी जनपदों से गैर जिलों से छापेमारी के लिए बिजिलेंस के परिवर्तन दल टीमों को चेकिग के लिए भेजा है। इसके चलते जनपद में 11 टीमों के माध्यम से सघन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार सुबह सहारनपुर से विजिलेंस की टीम क्षेत्र में पहुंची। एसआई आरपी सिंह व जेई सुशील कुमार ने छह-सात कर्मचारियों की टीम के साथ कोल्हूओं पर छापे मारे। चर्खियों में किस तरह का कनेक्शन है, कितना लोड है, ट्यूबवेल का कनेक्शन तो नहीं है, वैध है या अवैध, सभी तरह की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कोल्हू संचालकों में भगदड़ मची रही। सभी ने टीम को अपने कागजात दिखाए। आरपी सिंह ने बताया कि पूरा दिन के अभियान में 42 कोल्हू चेक किए गए। जिनमें से कुछ इंजन से चलते पाए गए तो बाकी बिजली से। उन्होंने बताया कि कोई खास अनियमितता नहीं मिली है। कुछ कोल्हूओं पर कनेक्शन के बावजूद मीटर नहीं मिले हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।