Move to Jagran APP

रंगारंग कार्यक्रम के साथ रोवर रेंजर कैंप का समापन

चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में सोमवार को रोवर रेंजर कैंप का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। इसमें रोवर और रेंजर्स ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता टोलियों को सम्मानित भी किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 11:48 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 11:48 PM (IST)
रंगारंग कार्यक्रम के साथ रोवर रेंजर कैंप का समापन
रंगारंग कार्यक्रम के साथ रोवर रेंजर कैंप का समापन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में सोमवार को रोवर रेंजर कैंप का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। इसमें रोवर और रेंजर्स ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता टोलियों को सम्मानित भी किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण झंडा गीत और सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कंचन प्रभात शुक्ला ने उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड की मुख्य आयुक्त की भूमिका निभाई। कंचन प्रभा शुक्ला ने सभी रोवर रेंजर को एक सफल कैंप के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सभी रोवर रेंजर्स को उनके समाज में योगदान तथा उनके कर्तव्यों का बोध कराया। उन्होंने रोवर रेंजर के मुख्य सिद्धांतों को बताया। प्रसन्न रहो, कोशिश करो, तैयार रहो, सेवा करो को विस्तारपूर्वक समझाया। इसके उपरांत प्राचार्य नरेश मलिक ने भी छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक कुरीतियों जैसे भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा आदि को दूर करने का आह्वान किया। वहीं जल संरक्षण व सड़क सुरक्षा पर भी विस्तारपूर्वक समझाया। इस दौरान तंबू निर्माण प्रतियोगिता हुई, जिसमें फूड प्लाजा का भी आयोजन किया। तंबू निर्माण तथा फूड प्लाजा में शिक्षकों का सहयोग रहा। तंबू निर्माण में मोर टोली प्रथम, टाइगर टोली द्वितीय तथा गुलाब टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डा. हरिओम शर्मा ने विजेता टोलियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हरेंद्र सिरोही, डा. इंद्रजीत, डा. अरुण, डा. केपी सिंह, डा. विजय ढाका, डा. रवीश व डा. अभिषेक आदि मौजूद रहे। वसंत पंचमी पर बनाई रंगोली

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। फलौदा के राजकुमार जनता इंटर कालेज परिसर में वसंत पंचमी को लेकर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अतिथियों ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।

कालेज परिसर में सोमवार को वसंत पंचमी पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ पंडित संजीव शर्मा ने मंत्रोच्चारण से हवन करवाकर किया। छात्रों-छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाई। जूनियर व सीनियर वर्ग को मिलाकर 11 ग्रुप बनाए गए। जूनियर वर्ग में ग्रुप एक ने प्रथम, ग्रुप तीन ने द्वितीय, सीनियर वर्ग में ग्रुप दस ने प्रथम तथा ग्रुप 11 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वर्ष 2020 में हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में नंदिनी पुत्री मदनपाल, खुशी पुत्री संजीव कुमार तथा लवी रानी पुत्री शिवकुमार को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में कनिका पुत्री अमित कुमार, निशांत कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार, शाइन पुत्री इस्लामुद्दीन को विद्यालय प्रबंधक संत ज्ञानेश्वर ने सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय कार्यकारिणी अध्यक्ष जयानंद सिंह त्यागी, प्रबंधक सत ज्ञानेश्वर त्यागी, सुमित त्यागी, अनिल त्यागी, सुरेश चंद त्यागी,ओमदत्त त्यागी, राधेलाल त्यागी, जय इंद्र त्यागी, योगेश त्यागी, डा. विनोद कुमार, भूपेंद्र त्यागी, नंद किशोर त्यागी, संजय त्यागी, अशोक त्यागी, मनोज त्यागी, प्रधानाचार्य गौरव त्यागी, भूपेंद्र त्यागी, साधना त्यागी व मृगेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.